Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में तीन दिवसीय काली माँ का प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन 

 

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर के रोडशेष चौक पर आयोजित तीन दिवसीय काली पूजा सोमवार को प्रतिमा विसर्जन   के साथ समापन हुआ। इससे पूर्व रविवार के संध्या ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल दर्जनों बाल बालिका को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में पहुंचे नेपाली कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता ने शुभकामना मन्तव्य दिया। इस मौके समाजसेवी रंजीत कुमार झा , विद्या मिश्रा सहित कई लोगो को टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया गया। पूजा में विद्या मिश्रा सहित कई स्थानीय कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया ।संचालन एसएस ठाकुर कर रहे थे ।
प्रतिमा बिसर्जन में अप्पन ब्राह्मण समाज बिराटनगर पूजा कमिटी के अध्यक्ष कुमोद मोहन झा , उपाध्यक्ष द्वय अमर कुमार झा ,सुनील कुमार झा , सचिव एसएस ठाकुर ,सह सचिव सुजीत चौधरी ,कोषाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार झा के अलावा सदस्यगण क्रमशः रविंद्र कुमार झा , मिर्तुंजय कुमार मिश्र , सरोज कुमार मिश्र , रंजू झा ,भास्कर झा , भाग्यश्री झा , मिथिलेश कुमार मिश्र , पंकज कुमार मिश्र , कविता झा व सलाहकार लक्ष्मीरमण मिश्र ,बिरेन्द्र कुमार झा , मिथिलेश ठाकुर सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   देश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com