Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके में रेडियो भूवँर भवानी की प्रथम बार्षिक उत्सव सम्पन्न

 

बाँके,(बाँक) पवन जायसवाल कार्तिक ३० गते । बाँके जिला की रेडियो भूवँर भवानी ९८.८ मेगाहर्ज ने अपनी कार्तिक ३० गते शनिवार को प्रथम वार्षिक उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न किया है ।
समृद्धिका लागि सञ्चार नेपाल राप्ती सोनारी गावँपालिका वडा नम्बर २ अगैया बाँकेद्धारा सञ्चालित रेडियो ने विगत २०७६ कार्तिक १० गते लक्ष्मी पूजा के दिन से अपनी परिक्षण प्रशारण सुरु किया था ।
रेडियो की प्राङ्गगण राप्ती सोनारी गाउँपालिका वार्ड नं.– २ अगैया में वार्षिक उत्सव उद्घाटन करते हुये वह कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि एवम् राप्तीसोनारी गावँपालिका के अध्यक्ष लाहुराम थारु ने आम नागरिक जब तक सञ्चार से नही जुडेंगे, तबत क जितना भी हो विकास हुआ तो भी उसका अर्थ नही होगी बताया । नागरिकों को सूचना और सञ्चार से वञ्चित हुये तो विकास की लक्ष्य पूरा नही होगी उनकी कहना था ।
राप्तीसोनारी गावँपालिका सुगम जिला की दुर्गम गावँपालिका रही है बताते हुये अध्यक्ष लाहुराम थारु ने गावँपालिका की प्रमुख उद्देश्य के मतलब ही प्रत्येक नागरिकों को आर्थिक अवस्था से मजबुत कराना है स्पष्ट किया था ।
इसी तरह के वह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवम् पूर्वमन्त्री प्रेमबहादुर भण्डारी ने जो सञ्चार माध्यम ने सत्य बोलता है, जो सत्य बात लिखता है और जो समाज की चित्रण करता है वह सभी का लोकप्रिय बनता है बताया । मुलुक में हुआ राजनीतिक परिवर्तन को संबिधान की माध्यम से पुरा कर रहें है बताते हुये उन्हों ने विगत के दिन में परिवर्तन के लिये संघर्ष हुआ जनता ने एक आमूल परिवर्तन, नयाँ दृष्टिकोण, नयाँ सोच प्राप्त होगी आशा कियें थे धारणा रक्खा था ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवम् सामुदायिक रेडियो प्रशारक संघ (अकोराब) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन गिरी ने आम नागरिकों को चेतना की विकास के लिये सञ्चार माध्यम की विकास अपरिहार्य रही है बताया । अन्य सञ्चार माध्यम की तुलना रेडियो की भूमिका प्रभावकारी होगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन गिरी का कहना था । सञ्चार माध्यम की भूमिका आपसी समझदारी और निगरानी करना उन्हों ने जोड दिया था ।
नेपाल पत्रकार महासंघ के पूर्व महासचिव एवम् विशिष्ट अतिथि पोषण केसी ने सञ्चार माध्यम ने स्वच्छ प्रतिस्पर्धा करके हरेक बातों को उजागर करना चाहिये बताया । सञ्चार माध्यम ने सत्य बातों को उजागर अगर कर नही पाये तो प्रजातन्त्र की रक्षा कर नही पायेंगे धारणा रक्खा था ।
सञ्चार माध्यम ने हरेक सरकार की स्थायी प्रतिपक्षी होकर काम करना पडता है पूर्वमहा सचिव पोषण केसी का कहना था ।
सामुदायिक रेडियो प्रशारक संघ लुम्बिनी प्रदेश के अध्यक्ष केपी घिमिरे ने मुलुक की समृद्धि और आर्थिक सशक्तीकरण के लिये सामुदायिक रेडियो की भूमिका महत्वपूर्ण होगी बताया । सामुदायिक रेडियो को संरक्षण और सम्वद्र्धन करना स्थानीय सरकार की जिम्मेवारी भी रही है धारणा रक्खा था ।
समृद्धिका लागि सञ्चार नेपाल के अध्यक्ष एवम् रेडियो भूवँर भवानी के कार्यकारी प्रमुख अर्जुन ओली ने सञ्चार माध्यम स्थापना करने से पहले स्थापना करने के बाद उस को एकदम महत्वपूर्ण बात रही बताया । सभी लोगों की माया ममताा और हौसला से ही रेडियो ने पहली वर्ष सफलता पूर्वक पार किया है उन्हों ने स्पष्ट किया था ।
उद्घाटन समारोह में जनता समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सदस्य हिक्मत बिक, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) लुम्बिनी प्रदेश सदस्य रामदास थारु, राप्ती सोनारी गावँपालिका वडा नं.–२ के वडाअध्यक्ष मदन ओली और सामुदायिक वन उपभोक्ता महासंघ नेपाल के केन्द्रीय सदस्य डिल्ली गिरी लगायत लोगों ने शुभकामना मन्तब्य दिया था ।
समृद्धिका लागि सञ्चार नेपाल के उपाध्यक्ष कृष्ण केसी ने कार्यक्रम में स्वागत किया था वह कार्यक्रम की सञ्चालन रेडियो की स्टेशन म्यानेजर बिमला चौधरी ने की थी । वार्षिक उत्सव के अवसर में रेडियो भूवँर भवानी में कार्यरत सुबिता थारु को नगद रु. ५ हजार ५ रुपैयाँ, सम्मान पत्र, खादा और माला लगाकर्र उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मान २०७७’ से सम्मान किया गया था ।
इसी तरह रेडिया को आवश्यक सहयोग तथा सहकार्य करते आये उच्च सम्मान करते हुउे राप्तीसोनारी गावँपालिका कार्यालय और राप्तीसोनारी के सभी ९ वाड के वडा कार्यालय को कदर पत्र, खादा और माला के साथ सम्मान किया गया था । इसी तरह रेडियो भूवँर भवानी की स्टेशन आइडी के रचनाकार राप्तीसोनारी गावँपालिका वडा नं.– १ कुसुम निवासी डिल्ली डाँगी को कदरपत्र, माला और खादा ओढाकर सम्मान किया गया था । कार्यक्रम अवधि भर आधा दर्जन से अधिक नेपाली लोक तथा थारु नृत्य प्रस्तुत किया गया था ।

यह भी पढें   संपत्ति जांच आयोग को खारिज करने की मांग वाली रिट पर आज होगी सुनवाई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *