बिराटनगर निवासी समाजसेवी राजेन्द्र राउत बने उद्योग वाणिज्य महासंघ के केंद्रीय सदस्य

माला मिश्रा जोगबनी । बिराटनगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, उद्योगपति राजेन्द्र राउत को नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ का केंद्रीय सदस्य निर्विरोध मनोनीत किया गया हैं। श्री राउत इस पद के लिए 1 नम्बर प्रदेश की उम्मीदवारी दी थी। अंतिम समय तक कोई दूसरा इस पद के उम्मीदवारी नही दिया फल स्वरूप श्री राउत इस पद के लिए निर्विरोध रूप से चयन हुए है। समाजसेवा तथा धार्मिक दर्जनों संस्था से जुड़े राउत को निर्विरोध चयन किये जाने पर विराटनगर के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल के शुभकामनाएं दिया हैं। उनके चयन होने पर कारोबारियो ने शुभकामना देने का तांता लगा हुआ था।

