Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंसीर मे चुनाव होकर रहेगा : विजय गच्छदार

 

vijay_kumar_gachhdarविराटनगर,१४, अप्रिल, माला मिश्रा ।
मधेशी जन अधिकार फोरम लोकतांत्रिक का अध्यक्ष विजय कुमार गच्छदार ने कहा है कि मंसीर का पहला सप्ताह के अन्दर चुनाव होकर रहेगा। यह किसी के रोकने से रूकनेवाली नही है। सिरूवा पर्व के मौके पर विराटनगर पहुंचे श्री गच्छदार पर्व पर आयोजित शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जल्द ही निर्वाचन की तिथि घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि संविधान सभा का निर्वाचन से ही नागरिकों का अधिकार सुनिशिचत होगा जिस वजह से निर्वाचन में बाधा रूकावट पहुंचाने का काम बंद करनी होगी । उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन के साथ ही नेपाली जनता को नया संविधान मिलेगा। शुभकामना आदान प्रदान मधेशी महिला फोरम लोकतांत्रिक की अध्यक्षा नीरा भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गयी थी जिसमें लोकतांत्रिक के केन्द्रीय सदस्य दिलीप धारेवा, जिला अध्यक्ष चुमनारायण तबदार, रामचन्द्र राय, देवनारायण मुखिया, मुखनी कुमारी माझी, देवी चौधरी सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com