प्रधानमन्त्री ओली और देउवा बीच बालुवाटार में विचार–विमर्श ! चर्चा नेकपा विभाजन की !!
काठमांडू, २२ नवम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के बीच भेटवार्ता हुई है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न इस भेटवार्ता को राजनीतिक वृत्त में महत्वपूर्ण माना गया है । घटना कल शनिबार की ही है ।
कई व्यक्तियों ने इस घटना को सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) विभाजन से भी जोड़कर दिखा गया है । सत्ताधारी दल नेकपा के भीतर जारी चरम विवाद के बीच सम्पन्न इस भेटवार्ता के संबंध में औपचारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है ।
प्राप्त सूचना अनुसार सभापति देउवा को प्रधानमन्त्री ओली ने मिलने के लिए बालुवाटार बुलाया था । विशेषतः संवैधानिक नियुक्ति संबंधी विषयों में विचार–विमर्श करने के लिए कहते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने देउवा को बुलाया था । लेकिन उक्त भेटवार्ता में संवैधानिक नियुक्ति संबंधी विषय के बदले विकसित राजनीतिक घटनाक्रम के संबंध में अधिक चर्चा हुई है ।
प्रधानमन्त्री ओली से मिलने के लिए कांग्रेस सभापति देउवा शनिबार अपरान्ह ३ बजे बालुवाटार पहुँच गए थे और ४ः३० बजे वहां से बाहर निकल गए हैं । समाचार स्रोतका कहना है कि डेढ घंटों की अवधि में २५ मिनट प्रधानमन्त्री ओली एवं सभापति देउवा के बीच ‘वान–टु–वान’ बार्ता हुई थी ।
नेपाली कांग्रेस निकट स्रोत का कहना है कि डेढ घंटे तक जारी भेटवार्ता में प्रधानमन्त्री ओली ने कांग्रेस सभापति देउवा से कहा है कि आगामी दिनों में मिलकर ही आगे बढ़ना है, इसके लिए ओली कुछ भी करने के लिए तैयार हैं । प्रधानमन्त्री ओली का कथन उल्लेख करते हुए समाचार स्रोत कहता है– ‘आगामी दिनों में मिलकर ही आगे जाना है, इसके लिए मैं कुछ भी करने के लिए तैयार हूं ।’ प्रधानमन्त्री ओली से व्यक्त शब्द ‘कुछ भी’ का मतलव क्या है ? इसके संबंध में कोई भी व्याख्या नहीं है, लेकिन कांग्रेस वृत्त में इसको नेकपा विभाजन से जोड़कर दिखा जा रहा है ।

