Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लव समूह के प्रति पुलिस आक्रामक, अर्थ विभाग प्रमुख और सेक्सन कमाण्डर सहित ३ नेता गिरफ्तार

 
नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ नवम्बर । नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ समूह के प्रति नेपाल पुलिस आक्रमण दिखाई दी है । पिछली बार पुलिस ने अर्थ विभाग प्रमुख और सेक्सन कमाण्डर को गिरफ्तार किया है । प्राप्त सूचना अनुसार सेक्सन कमाण्डर पेम्बा सांगे शेर्पा को नेपाल पुलिस ने पेस्तोल के साथ गिरफ्तार किया है । ताप्लेजुङ जिला फाम्बाङ्लुङ गांवपालिका के स्थायी निवासी ३२ वर्षीय शेर्पा को इलका पुलिस कार्यालय उर्लाबारी से परिचालित पुलिस ने १ थान पेस्तोल और ३ राउण्ड गोली के साथ गिरफ्तार किया है ।
इसीतरह समूह के अर्थ विभाग प्रमुख एवं पोलिटव्युरो सदस्य प्रेम दर्नाल को भी पुलिस (काठमांडू) ने गिरफ्तार किया है । दर्नाल के साथ अर्थ विभाग सदस्य संजीव नेपाली भी गिरफ्तार हो गए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार नख्खु क्षेत्र में बैठक में रहते वक्त उन लोगों को गिरफ्तार की गई है ।
समूह के प्रवक्ता खड्गबहादुर विश्वकर्मा ने अपने कार्यकर्ता गिरफ्तर होने की बात पुष्टी किया है । एक विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि सरकारी हरकत राजनीतिक स्वतन्त्रता और मानव अधिकार के विरुद्ध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *