Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार भ्रष्टाचार में डूब रहा है, कोरोना के कारण हम लोग आन्दोलन नहीं कर पा रहे हैंः सिंह

 
प्रकाशमान सिंह, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ नवम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में डूब रहा है, उसको जनता की समस्या और सरोकार के प्रति कोई भी दिलचस्पी नहीं है । अपने निर्वाचन क्षेत्र में रहनेवाले मतदाताओं से आइतबार एक साक्षात्कार कार्यक्रम में बोलते हुए नेता सिंह ने ऐसा दावा किया है ।
नेता सिंह ने कहा कि देश कोरोना महामारी से गुजर रहा है, लेकिन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और जनजिविका के संबंध में उसको कोई भी खयाल नहीं है । उनका मानना है कि सरकार गैर जिम्मेदार होता जा रहा है । नेता सिंह ने कहा– ‘हम लोग अपनी ओर से सरकार को खबरदारी कर रहे हैं, लेकिन कोरोना महामारी के कारण सरकार के विरुद्ध सडक आन्दोलन में जाने की अवस्था नहीं है । सरकारी गलत क्रियाकलाप के विरुद्ध बोलनेवाले बोल रहे हैं । लेकिन सरकार सुननेवाला नहीं है, यह सरकार तो ऐसी है जो ना तो जनता की आवाज सुनती है नहीं प्रतिपक्षी दल की ।’
नेता सिंह ने कहा कि महामारी के समय में भी सरकार अपन न्यूनतम कर्म नहीं कर रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘सरकार स्वार्थ में डूबा है, भ्रष्टाचार में लिप्त है । यह तो लोकतन्त्रवादियों के लिए भी अशोभनीय है । कोरोना महामारी से बचने के खूद सुरक्षित उपाय कार्यान्वयन करने के लिए भी उन्होनें आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com