बारा में मोटरसाइकिल दुर्घटना, पुलिस जवान की मृत्यु
वीरगंज, २२ नवम्बर । बारा जिला महागढीमाई नगरपालिका–८ जोलगाभा स्थित थलही पुल नजदीक मोटरसाइकिल दुर्घटना होने से पुलिस जवान राजकिशोर साह का निधन हो गया है । २७ वर्षीय साह पर्सा खेस्राहा पुलिस चौकी में कार्यरत थे और उनकी स्थायी निवास बारा जिला कलैया नगरपालिका–१ है ।
ना ६२ प ३६७ नम्बर की मोटरसाइकिल से साह थलही से बरियापुर की ओर जा रहे थे । बारा पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर दुर्घटना हुई है । दुर्घटना में संजय प्रसाद यादव घायल हो गए हैं ।

