Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में तस्कर और पुलिस के बीच झड़प और हवाई फायर

 

काठमांडू, २२ नवम्बर । विराटनगर में तस्कर और पुलिस के बीच झड़प हो गया है । भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर विभिन्न समान नेपाल लेकर आनेवाले समूह और सादा पोशाक में परिचालित पुलिस कर्मचारी के बीच विराटनगर महानगरपालिका–१७ स्थित मटेरुवा में झड़प होने से पुलिस ने हवाई फायर भी की है । घटना आज सुबह ४ बजे की है ।
तस्कर समूह के सदस्यों को नियन्त्रण में लेते वक्त एक पुलिस कर्मचारी के हाथ में घाव भी हो गया है । जिला पुलिस कार्यालय मोरङ के अनुसार भन्सार छली करते हुए भारत से नेपाल लाकर सामान बेचनेवाले ८–९ की संख्या में रहे समूह को सदा पोशाक में परिचालित पुलिस ने नियन्त्रण में लेने की कोशीश करने पर यह झडप हुई है ।
पुलिस का कहना है कि तस्करी में संलग्न एक महिला को पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है । पुलिस ने ३३ वर्षीया रवीना खातुन के साथ एक बोरा बेल्ट भी बरादम किया है । पुलिस ाक कहना है कि फरार रहे अन्य व्यक्तियों की खोजी जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com