झूठा समाचार के प्रति नर्भिक अस्पताल ने की आपत्ति
काठमांडू, २२ नवम्बर । नर्भिक इन्टरनेशनल अस्पताल को जोड़कर नेपाल आज अनलाइन में प्रकाशित एक समाचार के प्रति अस्पताल ने आपत्ति प्रकट की है । प्रकाशित समाचार में कहा गया है कि वरिष्ठ फिल्मी कालाकार एवं द्वन्द्व निर्देशक राजेन्द्र खड्गी ने जब नर्भिक अस्पताल में प्याथोलॉजी चेकजांच की तो उनमें एचआईभी पॉजेटिभ पाया गया, जो अस्पताल की लापरवाही से हुई थी । समाचार में यह भी कहा गया है कि बाद में सही रिपोर्ट आने पर कलाकार खड्गी में एचआईभी पॉजेटिभ नहीं था ।
इसी समाचार के प्रति अस्पताल ने गम्भीर आपत्ति प्रकट की है । अस्पताल ने कहा है कि बिगत ४ साल से निज राजेन्द्र खड्गी ने नर्भिक अस्पताल में कोई भी प्याथोलॉजी चेक–जांच नहीं की है और इस प्रकार की रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं हुई है । अस्पताल के कार्यकारी निर्देशक राजेन्द्र बहादुर श्रेष्ठ ने कहा है कि इस प्रकार की समाचार प्रकाशित करने से पहले सत्य–तथ्य जांच होना चाहिए था ।

