नेकपा अध्यक्ष प्रचण्ड से मिलने के लिए चिनियां राजदूत प्रचण्ड निवास में
काठमांडू, २३ नवम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से मिलने के लिए नेपाल के लिए चिनियां राजदूत हाउ याङ्छी प्रचण्ड निवास खुमलटार में पहुँच गई है । आज (सोमबार) सुबह राजदूत याङ्छी प्रचण्ड से मिलने के लिए प्रचण्ड निवास पहुँच गई थी ।
स्मरणीय है, पिछली बार सत्ताधारी दल नेकपा के भीतर आन्तरिक विवाद चरमउत्कर्ष पर है । राजनीतिक वृत्त में नेकपा विभाजन संबंधी चर्चा भी हो रही है, ऐसी ही पृष्ठभूमि में राजदूत याङ्छी प्रचण्ड से मिलना अर्थपूर्ण रुप में देखा जा रहा है । स्रोत के अनुसार अध्यक्ष प्रचण्ड और याङ्छी के बीच में भी सम–सामयिक राजनीतिक विषयों में ही अधिक बातचीत हुई है ।
३० मनिट तक राजदूत याङ्छी अध्यक्ष प्रचण्ड निवास खुमलटार में रही थी । समाचार स्रोत के अनुसार भेटवार्ता के दौरान नेकपा विवाद और चिनियां रक्षा मन्त्री वइफेङ्हे का नेपाल भ्रमण संबंधी विषयों में चर्चा हुई है । स्मरणीय है, चिनियां रक्षा मन्त्री वइफेङ्हे मार्गशीर्ष १४ गते नेपाल भ्रमण में आ रहे हैं ।

