Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किसी भी प्रकार की लैंगिक हिंसा बर्दास्त नहीं ः प्रधानमन्त्री ओली

 

२५ नोभेम्बर, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने बताया कि सरकार किसी भी प्रकार की लैंगिक हिंसा तथा विभेद को बर्दास्त नहीं करेगी । लैङ्गिक हिंसा विरुद्ध के १६ दिवसीय अभियान के लिए संदेश देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के साथ उपलब्ध स्रोत तथा साधनों का अधिकतम प्रयोग कर महिला के जीवन स्तर को ऊपर उठाकर समृद्ध समाज निर्माण और उनका अधिकार सुरक्षित करने के लिए सरकार सदैव अग्रसर है ।
उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति, परिवार, समाज और सम्बन्धित निकायों से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार की लैङ्गिक हिंसा का समूल अन्त करने की अभिप्राय के साथ लैङ्गिक हिंसापीडित का मानवअधिकार संरक्षण तथा सम्बद्र्धन के लिए संवेदनशील तथा अग्रसर हों ।
उन्होंने सन्देश में कहा है कि “हमें व्यक्ति, समाज तथा अखण्ड राष्ट्र को लैङ्गिक हिंसा के नकारात्मक प्रभाव से बचाते हुए सभ्य और सुसंस्कारयुक्त नींव में उठाना होगा ।
उन्होंने कहा है कि कतिपय गलत अभ्यास तथा दुःखद् घटना के कारण बनी नकारात्मक छवि प्रति सजग होते हुए  हिंसा के सभी कारक तत्वों निर्मूल बनाना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com