नही काम लगी लालु की चालबाजी, बिहार में बीजेपी का स्पीकर
भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के स्पीकर चुन लिए गए हैं, चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव ने एनडीए विधायकों को प्रलोभन देकर स्पीकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश थी लेकिन कामयाब नहीं हुए.
लखीसराय विधानसभा सीट से विधायक विजय कुमार सिन्हा महागठबंधन के प्रत्याशी अवध बिहारी को हराकर बिहार विधानसभा के स्पीकर बन गए हैं, पूरी वोटिंग प्रक्रिया विपक्षी नेताओं के हंगामे के बीच संपन्न हुई। वोटिंग प्रक्रिया में 240 सदस्य शामिल हुए। इसमें से 126 विधायकों ने विजय कुमार सिन्हा को समर्थन दिया और 114 विधायकों ने अवध बिहारी को वोट दिया

