Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्राध्यापक के घर में पेस्तोल के साथ बेहोश करने की दवा बरामद

 

२५ नोभेम्बर, काठमांडू । पर्सा के वीरगञ्ज स्थित ठाकुरराम बहुमुखी क्याम्पस का प्राध्यापक के घर में पेस्तोल तथा लोगों को बेहोस बनाने की दवा मिली है  । वडा प्रहरी कार्यालय विर्ता का इन्सपेक्टर राजेशराज पुरी और श्रीपुर का इन्सपेक्टर दिपक शाह कमाण्ड की टोली ने प्राध्यापक जितेन्द्रप्रसाद सिंह के घर से एक थान पेस्तोल और बेहोश बनाने वाली दवा बरामद की है ।
पर्सा का प्रहरी उपरीक्षक गंगा पन्त ने जानकारी दी कि प्राध्यापक सिंह का घर खानतलासी करने पर पेस्तोल, ४ राउण्ड गोली, कारतुस तथा मानव बेहोस बनाने में प्रयोग की जाने वाली एनेस्थेटिक ईथर ५ सौ मिलिटिर बरामद हुआ है ।
वीरगञ्ज महानगरपालिका–११ स्थित दुर्गा टोल में अवस्थित उनके घर में सुराकी आधार पर पुलिस ने छापा मारी थी ।एसपी पन्त ने जानकारी दी कि ‘प्राध्यापक सिंह के ऊपर और अधिक समय लेकर अनुसन्धान की जायेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *