नेपाली शेयर बाजार ने ब्रेक किया पुराना रिकर्ड, ७ अरब ६१ करोड का कारोबार
काठमांडू, २६ नवम्बर । नेपाली शेयर बाजार ने आज अधिकांश पुराना रिडर्क ब्रेक किया है । शेयर कारोबार मापक नेप्से परिसूचक, कारोबार रकम, सेन्सेटिभ इन्डेक्स आदि में रेकर्ड ब्रेक किया है । ४ साल पहले का रेडर्क ब्रेक करते हुए नेप्से परिसूचक आज १८९३.२४ अंक में पहुँच गया है । वि.सं. २०७२ श्रावण १२ गते नेप्से १८८१.४३ पहुँच गई थी, जो आज ब्रेक हो गया है । अर्थात् नेपाली शेयर बाजार की इतिहास में यह अंक सबसे अधिक है ।
इसीतरह कारोबार रकम में भी आज नयां रेकर्ड कायम हुआ है । आज के दिन ७ अरब ६१ करोड, ३० लाख ३० हजार ९१ रुपये का शेयर कारोबार हुआ है । ७० हजार से अधिक कारोबार में कूल २०१ कंपनियों का १ करोड ७१ लाख ८८ हजार कित्ता शेयर बाजार में कारोबार में आया ।
आज बिहिबार बैंकिङ समूह में लोगों का आकर्षण दिखाई दी । चार कंपनियों का शेयर सकारात्मक सर्किट लेभल में कारोबार में आया । एनएमबी माइक्रो फाइनान्स, पाँचथर पावर, हिमालय ऊर्जा और आँखु खोला जलविद्युत आयोजना का शेयर सबसे ऊँची वृद्धि दर में खरीद–विक्री हो गई । इसीतरह बैंकिङ समूह में नबील बैंक, कुमारी बैंक, नेपाल बंगलादेश बैंक का शेयरमूल्य ५ प्रतिशत से भी अधिक बढ़ गया । कारोबार में आनेवाले कंपनियों में से नेपाल पुनर्विमा कंपनी का शेयर सबसे अधिक ५८ करोड १३ लाख कारोबार हुआ है ।

