शेयर लगानीकर्ता में खुशीयाली, केक काटकर सेलिब्रेसन
बुटवल, २६ नवम्बर । नेपाली शेयर बाजार के लगानीकर्ताओं में खुशी और उत्साह दिखाई दी है । जब नेप्से परिसूचक ने ऐतिहासिक बिन्दू पार करते हुए आज ४ साल पहले का रेकर्ड ब्रेक किया तो लुम्बिनी प्रदेश के शेयर लगानीकर्ता ने केक काटकर सेलिब्रेसन किया है ।
लुम्बिनी प्रदेश शेयर लगानीकर्ता फोरम ने बुटवलस्थित कार्यालय में एक औपचारिक कार्यक्रम रखा और केक काटकर सेलिब्रेसन किया । प्रदेश के लिए फोरम अध्यक्ष कमल तिवारी का कहना है कि नेप्से ने १८८१ का ऐतिहासिक बिन्दू पार किया है और बाजार बुल में प्रवेश किया है । उनका कहना है कि बुल और वियरिस दोनों बाजार में लगानीकर्ताओं को सचेत रहने की आवश्यकता है । विशेषतः कम रकम लेकर बाजार प्रवेश करनेवाले और नयां लगानीकर्ता को उन्होंने सचेत रहने के लिए आग्रह किया ।

