२४ घंटों में १६१४ नयां संक्रमित, कूल संक्रमितों की संख्या २२७६४०
काठमांडू, २६ नवम्बर । पिछले २४ घंटों में नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की संख्या १६१४ अंक से बढ़ गई है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में वायरस संक्रमित होेनवालों की कूल संख्या २२७६४० पहुँच गई है । कूल संक्रमितों में से २०९४३५ ठीक भी हो चुके हैं ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा बिहिबार सार्वजनिक सूचना अनुसार आज के दिन देशभर १६७९३ सक्रिय संक्रमित हैं । और कोरोना संक्रमणके बाद मरनेवालों की कूल संख्या १४१२ पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार अभी तक १७ लाख से भी अधिक पीसीआर परीक्षण हो चुका है ।

