Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने ही विद्यार्थी के ऊपर यौन दुराचार करनेवाले शिक्षक गिरफ्तार

 

बुटवल, २६ नवम्बर । अपने ही विद्यार्थी के ऊपर यौन दुव्र्यहार करनेवाले एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । कपिलवस्तु जिला बुद्धभूमि नगरपालिका–१० स्थित बुद्ध ज्ञानज्योति बोर्डिङ स्कूल में प्रिन्सिपल रहे ४० वर्षीय यम खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने अपने ही स्कूल में ११ वर्षीया एक बालिका के ऊपर यौन दूराचार किया है ।
घटना मार्गशीर्ष ९ गते की है । कपिलवस्तु पुलिस के अनुसार उस दिन प्रिन्सिपल खान बालिका को अपने कार्यकक्ष में बुलाकर यौन दुराचार किया है । पीडित पक्ष की ओर से पुलिस में उजुरी पंजीकृत होने के बाद आज उनको गिरफ्तार किया गया है । पुलिस का कहना है कि खान के विरुद्ध बाल यौन दुराचार संबंधी मुद्दा पंजीकृत की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *