Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच ने मनाया कीर्ति उत्सव -2020

 

(श्योर शॉट)राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित हिंदी भवन में प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच की अध्यक्ष,अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री एवं मंच संचालिका डॉ कीर्ति काले का जन्म दिवस 23 नवंबर को संस्था ने धूमधाम से मनाया।पूरे सप्ताह चलने वाला यह कार्यक्रम कीर्ति उत्सव 22 नवंबर से 28 नंवबर तक अलग अलग प्रदेश इकाईयों के द्वारा मनाया जा रहा है।पहले दिन संस्था की झारखंड इकाई के द्वारा मंचीय कार्यक्रम से शुभारंभ हुआ।23 नवंबर को हिंदी भवन में कार्यक्रम का आयोजन शानदार रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता की अध्यक्षता वरिष्ठ हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने की।स्वास्थ्य कारणों से सुरेंद्र शर्मा जी हॉस्पिटल से ही ऑनलाइन जुड़े और सभी को संबोधित किया।मुख्य वक्ता के रूप में डॉ प्रवीण शुक्ल,मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मीशंकर बाजपेई,संस्था के संरक्षक डॉ सी एम भगत, डॉ हरीश नवल,प्रख्यात कवयित्री डॉ सरिता शर्मा ने डॉ कीर्ति काले के जन्मोत्सव को यादगार बना दिया ।इस अवसर पर संस्था के द्वारा ऑनलाइन सबसे प्रसिद्ध कार्यक्रम कवि जी घर पर हैं में शामिल सभी रचनाकारों की कविताओं के साझा संकलन के मुख्य पृष्ठ का लोकार्पण भी किया गया।कुमारी शुभ्रा सिंह की पुस्तक साझा संकलन क्या पाते,क्या खोते का भी लोकार्पण इस अवसर पर किया। गया। *श्री सीमेंट लिमिटेड रायपुर के उपाध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी (समन्वयक) श्री रवि तिवारी जी की पुस्तक ‘मन का मौसम’ का भी लोकार्पण उपस्थित अतिथियों ने किया*। संस्था के द्वारा 3 सम्मान भी दिए गए।श्री सुरेंद्र दुबे युवा हास्य गौरव सम्मान विनोद पाण्डेय जी को और डॉ कीर्ति काले गीत गौरव सम्मान-2020 मनीषा शुक्ला को और संस्था के द्वारा श्री पूनम शर्मा स्मृति सम्मान 2020 कुमारी शुभ्रा को दिया गया।इस अवसर पर संस्था ने साहित्य,कला संस्कृति के अलावा सामाजिक रूप से कार्य रही संस्थाओं को भी सम्मानित किया।संस्थाएं जिन्हें सम्मानित किया गया पोएटिक आत्मा,voiceitout,impowerment foundation, एस टीम,एस जी होम्स साहित्यिक संस्था,शाश्वत साहित्य सरिता,परंपरा,मुशरान फाउंडेशन,मां हंसवाहिनी साहित्यिक मंच,गीतांजलि पब्लिकेशन,ravisa foundation, रहीं।इसके अलावा श्रेष्ठ श्रोता सम्मान भी सुधि श्रोताओं को दिया गया।मुख्य रूप से दिवंगत पुरुषोत्तम शर्मा,विनय सक्सेना,अरविंद भार्गव,प्रेमबिहारी मिश्र,सुलेखा मिश्र,पंकज शर्मा,एस एन एस शर्मा,आरती सैयां आर जे आदि को दिया गया।कुछ लोग इस अवसर पर पहुंचने में असमर्थ रहे।कार्यक्रम का श्रेष्ठ और कुशल संचालन संस्था के संस्थापक/ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कल्याने और संयोजन हरिप्रकाश पाण्डेय और शुभ्रा सिंह ने किया।कार्यक्रम में सहयोग अभिषेक तिवारी,संदीप कुमार,पूजा दहिया,आमना सिंह,श्वेता मिश्रा, राखी बिष्ट,अंशु पाल, रीता जयहिंद,रीटा चुघ,सुंदर सिंह,पीयूष कांति आदि ने किया।कीर्ति उत्सव के तीसरे दिन नई मनोनीत पश्चिम बंगाल की टीम ने किया ।कार्यक्रम का संचालन रजनी मूंधड़ा ने किया। आज तक चैनल के ‘सो सॉरी’ फेम निर्माता श्री पंकज शर्मा की भी उपस्थिति रही।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *