Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने हो या पराय, भ्रष्टाचारी को जेल भेजने के लिए सरकार प्रतिवद्धः मन्त्री ज्ञावली

 
प्रदीप ज्ञावली, फाईल तस्वीर

गुल्मी, २८ नवम्बर । परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञावली ने कहा है कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार विरुद्ध प्रतिबद्ध है । पार्टी नेता बोमबहादुर खड्का के स्मरण में गुल्मी नयां–गांव में आयोजित शोकसभा को सम्बोधन करते हुए शनिबार मन्त्री ज्ञावली ने कहा– ‘वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार करनेवाले सभी को जेल भेज देगी, वह अपने हो या पराय । सुनकांड, ललिता निवासी कांड, भ्याट छलीकांड, इसका उदाहरण है ।’
मन्त्री ज्ञावली ने दावा किया है कि भ्रष्टाचार विरुद्ध सरकार ने जो कदम अख्तियार किया है, उससे डराकर भ्रष्टाचार में संलग्न व्यक्ति सरकार विरुद्ध प्रचारबाजी में उतर आए हैं । पार्टी संबंद्ध कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए मन्त्री ज्ञावली ने आगे कहा कि पार्टी में आन्तरिक विवाद है, लेकिन गुट–उपगुट बनाकर फेशबुक एवं सामाजिक संजाल मार्फत एक–दूसरे के विरुद्ध प्रचारबाजी करना ठीक नहीं है ।
कार्यक्रम में नेकपा स्थायी कमिटी सदस्य एवं पूर्व मन्त्री गोकर्ण विष्ट ने कहा कि कुछ सिमित नेताओं की इच्छा से पार्टी विभाजन होनेवाला नहीं है । उनका कहना है कि जो विवाद है, उसको समाधान करते हुए पार्टी एक होकर आगे बढ़ेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *