Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उद्योग वाणिज्य महासंघ में चन्द्र ढकाल विजयी

 

काठमांडू, २९ नवम्बर । नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ में चन्द्रप्रकाश ढकाल विजय हुए हैं । वरिष्ठ उपाध्यक्ष को मुख्य पद मानकर शनिबार सम्पन्न चुनावी परिणा अनुसार ढकाल अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी किशोर प्रधानको पराजित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष में निर्वाचित हुए हैं । नव निर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष ढकाल अब अध्यक्ष शेखर गोल्छा साथ मिलकर महासंघ में नेतृत्व करेंगे । महासंघ के विधान अनुसार अब ढकाल महासंघ में स्वतः २०वें अध्यक्ष हो जाएंगे ।
चुनावी परिणाम अनुसार ढकाल ने कूल ५४.२६ प्रतिशत मत प्राप्त किया है और उनके प्रतिद्वन्द्वी प्रधान ने ४५.७४ प्रतिशत मत प्राप्त किया है । ३० प्रतिशत मतभारत रहे एसोसियट में ढकाल ने ५२२ और प्रधान ने ३७५ मत प्राप्त किया है । २० प्रतिशत मतभार रहे वस्तुगत समूह से ढकाल ने ५९ और प्रधान ने ३९ मत प्राप्त किया । इसीतरह ५० प्रतिशत मतभार रहे जिला–नगर समूह समूह से ढकाल ने ५२ और प्रधान ने ५३ मत प्राप्त किया है ।
शनिबार रात में सार्वजनिक मतपरिणाम अनुसार वस्तुगत उपाध्यक्ष में प्रधान समूह के अंजन श्रेष्ठ, जिला–नगर में भी प्रधान समूह के ही दिनेश श्रेष्ठ निर्वाचित हुए हैं । लेकिन एसोसियट तरफ ढकाल समूह के रामचन्द्र संघाई निर्वाचित हुए हैं ।

यह भी पढें   बूढीगण्डकी नदी में बाढ़

महासंघ में निर्वाचित होने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष ढकाल ने कहा है कि विभिन्न समूह (पैनल) सिर्फ चुनावी प्रतिस्पर्धा के लिए है, अब जो निर्वाचित होते हैं, उनके साथ ही मिलकर आगे बढ़ना है । उनका मानना है कि व्यवसायिक हितके लिए अब महासंघ में कोई भी पैनल नहीं है, चुनाव के साथ साथ पैनल भी खत्तम हो गया है । उपाध्यक्ष ढकाल ने यह भी कहा है कि चुनाव में अपने प्रतिस्पर्धी रहे किशोर प्रधान को भी साथ में लेकर ही महासंघ आगे बढ़ेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com