मां और १ महीने की बेटी मृत और पति बेहोस अवस्था में मिल गए
काठमांडू, ३ दिसम्बर । काठमांडू जिला गोकर्णेश्वर नगरपालिका–२ नयां बस्ती में मां और एक बेटी मृत अवस्था में मिल गई है । पुलिस ने कहा है कि सिन्धुपाल्चोक जिला जुगल गांवपालिका स्थायी निवासी २७ वर्षीया पेम्बी शेर्पा और उनकी १ महीने की शिशु को मृत अवस्था में पाया गया है । पेम्बी के पति ३२ वर्षीय दोर्जे शेर्पा बेहोस अवस्था में मिले हैं ।
महानगरीय पुलिस वृत्त बौद्ध ने प्रारम्भीक अनुमान किया है कि रात में सोते वक्त हिटर जलाने से अक्सिजन की कमी से यह दुर्घटना हुई है । बहोस दोर्जे को उपचार के लिए नेपाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और मां और बेटी का शव पोस्टमार्टम के लिए त्रिवि शिक्षण अस्पताल ले गया है । वे लोग किराना पसल संचालन करते थे, जब सुबह बाहर नहीं निकले तो स्थानीय बासियों ने पुलिसको खबर किया था ।

