Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विरोध और विवादों के बीच में नेता पौडेल ने किया पुल का उद्घाटन

 

तनहुँ, ३ दिसम्बर । तनहुँ जिला व्यास नगरपालिका स्थित बुल्दिखोला में निर्मित पुल का उद्घाटन अन्ततः नेपाली कांग्रेस के नेता रामचन्द्र पौडेल ने ही किया है । पुल उद्घाटन संबंधी विषयों को लेकर कल बुधबार सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) संबंध नेता तथा कार्यकर्ता और प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस संबंद्ध नेता–कार्यकर्ता के बीच विवाद हुआ था ।
नेकपा संबंद्ध कार्यकर्ता द्वारा विरोध होने पर बुधबार पुलिस ने नेता पौडेल को पुल उद्घाटन करने से रोक लिया था । जिसके चलते पुलिस ने ३ घंटों तक नेता पौडेल को अपने नियन्त्रण में रखा था । पौडेल को पुलिस नियन्त्रण में रखने के कारण नेपाली कांग्रेस संबंद्ध कार्यकर्ता भी पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी में उतर आए थे ।
अन्ततः आज बिहिबार कांग्रेस नेता पौडेल ने ही उक्त पुल का उद्घाटन किया है । पुल उद्घाटन के लिए कांग्रेस नेता सयों कार्यकर्ता लेकर पहुँच गए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com