Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फाइजर कंपनी ने माँगी भारत में वैक्सिन के उपयोग की अनुमति

 

ब्रिटेन और बहरीन की तरफ से फाइजर कंपनी की कोरोना वैक्सीन के उपयोग की अनुमति दिए जाने के बाद अब कंपनी ने भारत में भी इसे उतारने की अनुमति मांगी है।

कंपनी की भारतीय इकाई फाइजर इंडिया ने भारतीय औषध महानियंत्रक (डीसीजीआई) से आपातकालीन उपयोग प्राधिकार (ईयूए) के तहत देश में अपनी कोविड-19 वैक्सीन उतारने की अनुमति मांगी है। इसी के साथ फाइजर इंडिया कोविड-19 वैक्सीन के लिए डीसीजीआई के पास आवेदन दाखिल करने वाली पहली कंपनी बन गई है।
दवा नियामक को 4 दिसंबर को सौंपे गए अपने आवेदन में कंपनी ने देश में बिक्री और वितरण के लिए कोविड-19 (कोरोना वायरस) वैक्सीन आयात करने की अनुमति मांगी है। इसके अलावा नए औषध व चिकित्सकीय ट्रायल नियमों-2019 के विशेष प्रावधानों के तहत भारतीय आबादी पर नैदानिक परीक्षणों की अनिवार्यता से भी छूट देने का आग्रह किया है।

यह भी पढें   देश के कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा

एकसूत्र के मुताबिक, कंपनी ने सीटी-18 फार्म पर दाखिल ईयूए प्रार्थना पत्र में फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19एमआरएनए वैक्सीन बीएनटी162बी2 को देश में आयात करने और बेचने की इजाजत मांगी है। ब्रिटेन ने इस वैक्सीन को बुधवार को अनुमति दी थी।

साथ ही इस वैक्सीन को 95 फीसदी सफलता मिलने का दावा किया था। लेकिन माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखने की बाध्यता फाइजर की वैक्सीन के भारत में सफल होने को लेकर विशेषज्ञ संदेह जताते रहे हैं। ऐसे में यहां वैक्सीन उतारने के बाद उसकी व्यवस्था करना कंपनी के लिए बड़ी चुनौती रहेगी।

यह भी पढें   सुगौली संधि की मूल प्रति का सवाल, नेपाल की कूटनीतिक चुनौती :श्वेता दीप्ति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com