Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लव समूह को चन्दा नहीं देने पर एक शिक्षक की हत्या

 

८ दिसम्बर, काठमांडू । मोरङ के मिक्लाजुङ में एक शिक्षक राजेन्द्र श्रेष्ठ से नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ समूह ने चन्दा मांगा, नहीं देने पर गोली मारकर शिक्षक की हत्या कर दी गई है ।
प्रहरी उच्च स्रोत के अनुसार चन्दा नहीं देने के बाद मंगलबार सुबह मिक्लाजुङ गाउँपालिका–१ स्थित सरस्वती आधारभूत विद्यालय का प्रधानाध्यापक श्रेष्ठ को विप्लव का कार्यकर्ता ने गोली मारकर हत्या कर दी है । उस समूह ने अभी तक घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है ।
जानकारी मिली है कि प्रअ श्रेष्ठ पूर्व माओवादी से आबद्ध थे और अभी वे नेकपा समर्थक थे । ईलाका प्रहरी कार्यालय उर्लाबारी का इन्सपेक्टर सहित की टोली घट्नास्थल पर पहुंची है । मोरङ का प्रहरी उपरीक्षक (एसपी) सन्तोष खड्का भी घटनास्थल पर मौजूद हैं ।
प्रदेश–१ प्रहरी कार्यालय का डिआईजी ईश्वरबाबु कार्की ने जानकारी दी कि ४–५ लोगों के समूह में आए विप्लव का कार्यकर्ता श्रेष्ठ को घर से अपहरण कर १ किलोमिटर दूर ले जाकर जंगल में गोली मारी है । आवाज सुनने के बाद जब स्थानीय वहां पहुचे तो ५४ वर्षीय श्रेष्ठ मृत अवस्था मिला ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com