विश्व के सर्वोच्च शिखर सगरमाथा (माउन्ट एभरेष्ट) का नयां उचाई– ८८४८.८६ मिटर तय

काठमांडू, ८ दिसम्बर । विश्व के सर्वोच्च शिखर सगरमाथा (माउन्ट एभरेष्ट) का नयां ऊचाई तय हुआ है । मंगलबार नापी विभाग द्वारा सार्वजनिक सूचना अनुसार सगरमाथा का नयां उचाई ८८४८.८६ मिटर है, जो इससे पहले तय उचाई से .८६ मिटर अधिक है ।
सोमबार एक विशेष कार्यक्रम मार्फत परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप कुमार ज्ञावली ने सगरमाथा का नयां उचाई ८८४८.८६ घोषणा किया । इसी समय में नेपाल के पड़ोसी देश चीन ने भी उक्त नयां उचाई संबंधी जानकारी सार्वजनिक की है ।
स्मरणीय है, सन् २०१९ में नापी विभाग के दो अधिकारी सहित का एक टोली सगरमाथा पहुँचकर इस की नयां उचाई मापन की था । मार्गशीर्ष १० गते सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने प्राप्त नयां उचाई सार्वजनिक करने के लिए भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरीब निवारण मन्त्रालय को स्वीकृति दी थी ।

