Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना वैक्सिन : ब्रिटेन में 90 साल की दादी को लगा फाइजर का पहला टीका

 

 

ब्रिटेन की एक 90 वर्षीय दादी मार्गरेट कीनन क्लीनिकल अप्रूवल के ट्रायल के बाहर फाइजर COVID-19 वैक्सीन लेने वाली दुनिया की पहली शख्स बन गई हैं। एनिस्किलेन की रहने वाली कीनान ने टीका लगवाने के बाद कहा कि उन्हें ”बहुत खास महसूस हो रहा है। उन्हें कोवेंट्री के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में टीका लगाया गया है।

टीका लगने के बाद कीनन ने कहा कि “यह सबसे अच्छा प्री बर्थडे गिफ्ट है जो मुझे पसंद आया क्योंकि इसका मतलब है कि मैं अंत में अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल में सबसे ज्यादा समय बिताने के लिए ठीक रह सकती हूं।”

यह भी पढें   ब्राह्मण समाज की 15 सूत्री मांगो को लेकर पटना में निकली मौन संकल्प पदयात्रा

बीबीसी की खबर के मुताबिक कीनान दुनिया की ऐसी पहली व्यक्ति हैं जिन्हें ट्रायल से इतर फाइजर/बायोनटेक कोविड-19 का टीका लगाया गया है। ब्रिटेन की ‘दवा एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पादन नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने पिछले हफ्ते इस टीके को मंजूर दी।

मार्गरेट कीनन के साथ ही ब्रिटेन ने मंगलवार को Pfizer और BioNTech द्वारा विकसित COVID-19 वैक्सीन को रोल आउट करना शुरू कर दिया। ब्रिटेन अपनी सामान्य आबादी का टीकाकरण शुरू करने वाला पहला पश्चिमी देश है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com