अवरुद्ध दक्षिण एसियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) प्रक्रिया को पुनः क्रियाशील बनाना चाहिएः प्रधानमन्त्री ओली
काठमांडू, ८ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि अवरुद्ध दक्षिण एसियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) प्रक्रिया को पुनः क्रियाशील बनाना चाहिए । ३६वें सार्क चार्टड डे के उपलक्ष्य में एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है– ‘शिखर सम्मेलन जितना जल्दी हो सके सम्पन्न करना होगा, अगर अवरुद्ध सार्क प्रक्रिया को सुचारु करते हैं तो जनता में भरोसा जगेगी और आगे बढ़ने के लिए नयां आधार भी तय हो सकता है ।’
स्मरणीय है, पिछली बार सन् २०१४ में सार्क शिखर सम्मेलन हुआ था । सन् २०१६ नवम्बर में तय सम्मेलन अंतिम क्षण में आकर स्थगित हो गई थी । विशेषतः भारत–पाकिस्तान बीच जारी राजनीतिक तनाब के कारण स्थगित सार्क को पुनः क्रियाशील बनाने के लिए भारत की इच्छा कम दिखाई देती है । जिसके चलते सार्क की भविष्य पर ही प्रश्नचिन्ह खडा हो रहा है ।

