साझा और विवेकशील पार्टी बीच २३ महीनों के बाद पुनः पार्टी एकीकरण
काठमांडू, १० दिसम्बर । साझा और विवेकशील पार्टी के बीच पुनः एकता हुई है । वि.सं. २०७२ साल में सम्पन्न स्थानीय, संघीय एवं प्रादेशिक चुनाव के बाद (११ श्रावण २०७४) पार्टी पहली बार साझा और विवेकशील पार्टी के बीच एकता हुई थी । लेकिन चुनाव के बाद अर्थात् वि.सं. २०७५ पौष २७ गते पुनः विभाजन हो गई थी । फिर कल बुधबार दो पार्टी के बीच एकता हुई है ।
एकीकृत पार्टी के अध्यक्ष में रवीन्द्र मिश्र और संयोजक में मिलन पाण्डे हैं । एकीकृत पार्टी का नाम विवेकशील साझा है और चुनाव चिन्ह तुराजु है । एकीकृत पार्टी में कूल १३० सदस्यीय केन्द्रीय समिति है, जहां साझा और विवेकशील से ६५–६५ सदस्य रहेंगे । इसीतरह प्रथम केन्द्रीय समिति बैठक ने १३–१३ सदस्य मिलाकर २६ सदस्यीय केन्द्रीय सचिवालय भी गठन किया है ।
कहा गया है कि एकीकृत पार्टी संरचना, गठन, पुनर्गठन और समायोजन का काम दो महीनों के भीतर सम्पन्न किया जाएगा । घोषणपत्र के अनुसार ६ महीने के भीतर एकीकृत महाधिवेशन भी किया जाएगा ।

