दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से एक की मौत
कैलाली, १० दिसम्बर । पूर्व–पश्चिम राजमार्ग स्थित गौरीगंगा नगरपालिका–३ कुचैनी में दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है । जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के अनुसार से१प ५५७८ और से६प ३७११ नम्बर की मोटरसाइकिल आपस में टकराने से धनगढी उप–महानगरपालिका–१९ निवासी पुरन बोहरा का निधन हुआ है और दुर्घटना में ३ घायल हो गए हैं ।
मरनेवाले बोहरा ५५७८ नम्बर के मोटरसाइकिल में सवार थे । दुर्घटना में रमेश बोहरा गम्भीर घायल हो गए हैं । उपचार के लिए बोहरा को धनगढी स्थित माया मेट्रो अस्पताल में भर्ती की गई है ।

