कोरोना से संक्रमित पूर्व सांसद् एवं राजदूत कमानसिंह लामा नहीं रहे
काठमांडू, १० दिसम्बर । पूर्व सांसद् एवं पूर्व राजदूत कमानसिंह लामा का निधन हो गया है । कोरोना वायरस से संक्रमित लामा शिक्षण अस्पताल महाराजगंज में उपचारत थे । अस्पताल स्रोत के अनुसार आज सुबह २ बजे उनका निधन हो गया है । लामा वि.सं. २०३८ साल से कम्युनिष्ट राजनीति में संक्रिय थे ।
काभ्रे जिला के एक बौद्धिक कम्युनिष्ट नेता के रुप में लामा को जाना जाता है, लामा वि.सं. २०४८ साल में निर्वाचित सांसद् थे और वि.सं. २०६४ साल में भी संविधानसभा सदस्य थे । सन् २०१२ से २०१६ तक लामा दक्षिण कोरिया के लिए राजदूत भी थे । ६ साल पहले लामा को किड्नी में कैंसर भी हुआ था ।

