काठमांडू महानगरपालिका द्वारा गणेश नेपाली की पत्नी को रोजगार देने की व्यवस्था
काठमांडू, आषाढ़ २८ – काठमांडू महानगरपालिका ने गणेश नेपाली की पत्नी को रोजगार देने की व्यवस्था की है । रविवार को पीडित परिवार के साथ हुई सहमति अनुसार काठमांडू महानगरपालिका मृतक नेपाली की पत्नी को उनकी योग्यता तथा क्षमता के आधार पर रोजगार सुनिश्चित करेगी । काठमांडू महानगरपालिका की आगामी कार्यपालिका बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा । इसके साथ ही काठमांडू महानगरपालिका मृतक की बच्ची के उच्च शिक्षा तक के अध्ययन के लिए सम्पूर्ण खर्च उठाएगी । इस कार्य के लिए नेपाल सरकार के संबन्धित निकायों द्वारा भी समन्वय किए जाएंगे ।
इसके अलावे काठमांडू महानगरपालिका के आगामी कार्यपालिका बैठक से निर्णय करवाके मृतक के आश्रित परिवार को राहतस्वरूप यथोचित रकम उपलब्ध करवाए जाएंगे । इसके साथ ही मृतक के अन्तिम संस्कार के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाओं तथा काठमांडू में ही क्रिया कर्म करने की व्यवस्था काठमांडू महानगरपालिका द्वारा मिलाई जाएगी ।
मृतक के परिजनों के आने जाने (यातायात) खर्च एवं पूरे क्रिया कर्म के दौरान होने वाले सम्पूर्ण खर्च काठमांडू महानगरपालिका उठाएगी । पीडित परिवार के एक घर परिवार के स्वास्थ्य बीमा करने की भी सहमति हुई है ।

