Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘हुंकार मधेश’ ने की 21 विभागीय प्रमुखों की नियुक्ति, दशैं के बाद शुरू होगी 100 दिवसीय ‘हुलाकी यात्रा

 
काठमांडू, 13 ऑक्टोबर। विगत ९ असोज २०८३ को औपचारिक रूप से घोषित हुए नवगठित संगठन ‘हुंकार मधेश’ ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए पहले चरण में २१ विभागीय प्रमुखों की नियुक्ति कर दी है। संगठन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी विभागों के प्रमुखों के लिए कम से कम स्नातक (ग्रेजुएट) उत्तीर्ण होने और संबंधित विभाग का विशेषज्ञ होने का मापदंड तय किया गया था। इसी प्रावधान के अनुरूप सभी योग्य व्यक्तियों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने सभी नव-नियुक्त विभागीय प्रमुखों को सात दिन के भीतर अपनी कार्ययोजना, कार्यविधि और १००-दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर पेश करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ‘हुंकार मधेश’ ने यह घोषणा भी की है कि आगामी दशैं पर्व के तुरंत बाद झापा से कंचनपुर तक एक सौ-दिवसीय ‘हुलाकी यात्रा’ का शुभारंभ किया जाएगा।
नियुक्त किए गए २१ विभागीय प्रमुखों और उनके विभागों की सूची इस प्रकार है:
१. संवाद तथा समन्वय विभाग – श्री राम कुमार कश्यप
२. प्रचार-प्रसार तथा प्रकाशन विभाग – श्री केशव कुमार
३. संगठन विभाग – श्री कौशलेन्द्र कौशल
४. कानून तथा न्याय विभाग – श्री रत्नेश्वर सनातनी
५. आईटी तथा कार्य मूल्यांकन विभाग – श्री रोशन कुमार
६. बौद्धिक तथा पेशाकर्मी (प्रोफेशनल्स) विभाग – डॉ. एन. एन. भारद्वाज
७. आर्थिक विभाग – श्री सच्चिदानंद यादव
८. अनुशासन विभाग – श्री राजाराम यादव
९. प्रशिक्षण तथा नीति अनुसंधान विभाग – श्री मनोहर मानव
१०. सहकारी, कॉर्पोरेट तथा उद्यमशीलता विभाग – श्री कृष्ण कुमार
११. स्वयंसेवी सुरक्षा दस्ता विभाग – श्री उमेश सिंह
१२. युवा तथा विद्यार्थी विभाग – श्री पंकज आनंद
१३. वैदेशिक रोजगार विभाग – श्री मनीष कुमार
१४. सूचना तथा संचार विभाग – श्रीमती पुष्पा प्रिया
१५. संघीय मामले विभाग – श्रीमती मधुमाया यादव
१६. शिक्षा तथा संस्कृति विभाग – श्री इंद्रजीत साफी
१७. उद्योग, व्यापार, वाणिज्य तथा व्यवसाय विभाग – श्री संदीप त्रिपाठी
१८. नागरिकता तथा भूमिहीन समस्या समाधान विभाग – श्री अंगद यादव
१९. कृषि विकास तथा अनुसंधान विभाग – श्री राम किशुन नायक
२०. विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग – प्रो. विजय महासेठ
२१. शहीद तथा घायलों के व्यवस्थापन विभाग – मो. यूसुफ साफी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com