Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुर्गा प्रसाईं को हिरासत में लेकर प्रहरी ने घर तक पहुँचाया

 

काठमांडू, आषाढ़ २८ – दुर्गा प्रसाईं को प्रहरी ने हिरासत में ले लिया है । हिरासत में लेने के बाद उन्हें विमानस्थल से उनके निवास तक ले गई है । प्रसाईं आज ही झापा से काठमांडू आए हैं । उन्हें प्रहरी ने विमानस्थल से ही हिरासत में ले लिया है । प्रहरी को सूचना मिली थी कि प्रसाईं पत्रकार सम्मेलन करने वाले हैं । इस बात की खबर मिलते ही उन्हें प्रहरी ने हिरासत में ले लिया है । काठमांडू के एसपी पवन भट्टराई के अनुसार प्रसाई विमानस्थल के निषेधित क्षेत्र में बोलना चाह रहे थे इसलिए उन्हें हिरासत में लेकर उनके निवास स्थान तक ले जाया गया ।
उन्होंने बताया कि “विमानस्थल के भीतर जिला सुरक्षा समिति ने किसी भी प्रकार के प्रदर्शन और सभा नहीं कर सकते हैं का निर्णय लिया है इसलिए यहाँ किसी तरह की कोई सभा नहीं हो सकती थी । ”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com