दिन में मर्द और रात में युवती बनकर घूमनेवाले थर्ड जेन्डर बलात्कार आरोप में गिरफ्तार
काठमांडू, १० दिसम्बर । युवती के ऊपर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक थर्ड जेन्डर (तीसरा लिंग) को बलात्कार आरोप में गिरफ्तार किया है । महानगरीय पुलिस वृत्त जनसेवा के डीएसपी सुनिलजंग शाह के अनुसार काठमांडू–२८ निवासी २४ वर्षीय सागर केसी उर्फ शारदा को गिरफ्तार किया है । सागर रात में शारदा नाम से युवती बनकर हिडनेवाले थर्ड जेन्डर हैं ।
प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि सागर दिन में मर्द और रात में युवती बनकर हिडता था । घटना मार्गशीर्ष १२ गते की है, उस रात उन्होंने खुलामंच के पास सल्यान स्थायी निवासी एक युवती को बलात्कार किया, बाद में पीडित युवती ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी, उसके बाद पुलिस ने सागर को गिरफ्तार किया है । कहा गया है कि उनके विरुद्ध बलात्कार–मुद्दा पंजीकृत कर घटना के संबंध में अनुसंधान हो रहा है ।

