जसपा नेपाल मोरंग ने बितरण किया कंबल व चावल

माला मिश्रा जोगबनी । जरूरतमंदों के बीच एक अभियान चलाकर राहत बितरण करते आ रहे जसपा नेपाल मोरंग के कार्यकर्ताओ ने बिराटनगर वार्ड दो के कामत टोल में जिनका आर्थिक अवस्था कमजोर है के बीच कंबल व चावल बितरण किया गया । बताया गया ठंढ़ बढ़ने ने बाद गरीब , असहाय लोगो का मुश्किलें बढ़ गया है, ऐसे लोगो के बीच छोटी राहत स्वरूप इस तरह कार्यक्रम करने का उद्देश्य आयोजक का है । इस मौके पर जसपा नेपाल का केंद्रीय सदस्य द्वय रामलाल सुतिहार, संजू शर्मा , जिला अध्यक्ष कादिर अलि उपाध्यक्ष समाजसेवी प्रबीन जैन, प्रदेश सदस्य द्वय फूल खान , किरण शर्मा मौजूद हो सेवा कार्य मे सक्रिय रहे ।

