नेपाल को जानना है तो ‘मधेश–भ्रमण’ अनिवार्य हैः राज्यमन्त्री मंडल
वीरगंज, १० दिसम्बर । प्रदेश नं. २ के उद्योग, वन, वातावरण तथा पर्यटन राज्यमन्त्री सुरेश मंडल ने कहा है कि अगर किसी को नेपाल के बारे में जानना है तो मधेश भ्रमण अनिवार्य है । उनका मानना है कि मधेश भ्रमण किए बिना नेपाल के संबंध में पूर्ण ज्ञान प्राप्त संभव नहीं है । पर्यटकीय क्षेत्र पोखरा के होटल तथा पर्यटन व्यवसायियों की ओर से वीरगंज में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री मंडल ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री मंडल ने कहा– ‘नेपाल को जानना है तो मधेश भ्रमण अनिवार्य है, सिर्फ पोखरा और सौराहा घूमने से पर्यटक वास्तविक नेपाल से अनभिज्ञ ही रहेंगे ।’ उनका कहना है कि प्रदेश नंं. २ में भी असंख्य पर्यटकीय स्थल है । उन्होंने आगे कहा– ‘उद्योग, कृषि और पर्यटन क्षेत्र ही प्रदेश नं. २ के लिए समृद्धि का आधार है । यहां १०० के आसपास पर्यटकीय स्थल पहचान में आया है । पर्यटकीय स्थलों में भौतिक पूर्वाधार निर्माण और सौन्दर्यीकरण का काम भी हो रहा है ।’ मन्त्री मंडल के अनुसार प्रदेश नं. २ में धार्मिक पर्यटन की संभावना सबसे अधिक है ।
‘जाऔं है पोखरा’ अर्तात् ‘घूमने के लिए पोखरा चले’ नारा देकर आयोजित कार्यक्रम में पोखरा के पर्यटक व्यवसायियों ने कहा कि कोभीड–१९ के कारण पर्यटन क्षेत्र अधिक प्रभावित है । उन लोगों का मानना है कि समग्र नेपाल में ही आन्तरिक पर्यटन प्रवद्र्धन आज की आवश्यकता है । आन्तरिक पर्यटन प्रवद्र्धन के लिए ही पश्चिमांचल होटल संघ पोखरा ने वीरगंज, जनकपुर और चितवन में कार्यक्रम आयोजन किया है ।

