नेपाली कांग्रेस का महाधिवेशन फाल्गुन महीना में संभव नहीं हैः महामन्त्री डॉ. कोइराला

चितवन, १० दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री डॉ. सशांक कोइराला ने कहा है कि पार्टी की महाधिवेशन निर्धारित समय अर्थात् फाल्गुन महीना में होना संभव नहीं है । चितवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महामन्त्री डा. कोइराला ने कहा कि क्रियाशील सदस्यता वितरण से लेकर दावी–विरोध तक का काम होना बांकी है, ऐसी पृष्ठभूमि में निर्धारित समय में महाधिवेशन सम्भव नहीं है ।
महामन्त्री डा. कोइराला ने कहा– ‘मार्गशीर्ष महीना के भीतर सभी जिलों से क्रियाशील सदस्यों का नाम आना चाहिए, उसमें दाबी–विरोध का प्रक्रिया है, उसके लिए भी समय आवश्यक है । ऐसी अवस्था चैत्र महीना अथवा वैशाख तक महाधिवेशन करना ठीक रहेगा ।’
पार्टी सभापति के लिए दावेदार अर्थात् उम्मीदवार मानेजानेवाले डा. कोइराला ने यह भी कहा कि अभी तक उम्मेदवारी के विषय में फाइनल निर्णय नहीं हुआ है । उन्होंने आगे कहा– ‘कार्यकर्ताओं की चाहत है कि मैं पार्टी सभापति बनूं, लेकिन रामचन्द्र जी, प्रकाशमान जी, छोटे भाई शेखर, सुजाता जैसे जिम्मेवार व्यक्तियों से अभी तक मेरी बातचीत नहीं हुई है ।’

