Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना वैक्सिन को कहा शैतान का टीका, क्या कर देगा डीएनए को खराब ?

 

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके के इंतजार के बीच दक्षिण अफ्रीका के चीफ जस्टिस मोगोइंग मोगोइंग ने टीके को ले कर एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में जिस टीके से उत्साह का संचार हो रहा है वह ‘शैतान’ के पास से आया है। इस बयान के लिए चीफ जस्टिस की काफी आलोचना हो रही है।

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें न्यायाधीश मोगोइंग एक गिरजाघर में प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान वह दावा करते हैं कि टीका लोगों के डीएनए को ‘खराब’ कर देगा।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री अनुपस्थित, थापा निकले बाहर

उन्होंने अपनी प्रार्थना में कहा कि जो आपकी (ईश्वर) तरफ से नहीं है, ऐसे किसी भी टीके से मैं खुद को दूर करता हूं। अगर कोई टीका है तो वह शैतान की तरफ से है, जिसका मकसद लोगों के जीवन में ‘ट्रिपल सिक्स’ (शैतान का चिह्न) लाना है और यह उनके डीएनए को खराब करेगा….. ऐसा कोई भी टीका, हे ईश्वर, उसे यीशु मसीह के नाम पर अग्नि नष्ट से कर दे।

यह भी पढें   सरकार और छात्र आमने-सामने : समाधान संवाद से निकलेगा, टकराव से नहीं

मोगोइंग की इन बातों से वैज्ञानिकों और अन्य लोगों में गुस्सा है और उनका कहना है कि मोगोइंग जैसे प्रभावशाली व्यक्ति की तरफ से इस प्रकार की बातें टीके का इंतजार कर रहे लोगों को भ्रमित कर सकती हैं।

विट्स विश्वविद्यालय में वायरोलॉजी के प्रोफेसर बैरी शउब ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके कद का कोई व्यक्ति लोगों को गुमराह कर रहा है क्योंकि इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए टीका एक अहम हिस्सा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतना प्रभावशाली व्यक्ति इसे नियंत्रित करने के प्रयासों का विरोध कर रहा है। मानवाधिकार संगठन ‘अफ्रीका4पैलस्टीन’ ने भी मोगोइंग के इस बयान की निंदा की है।

यह भी पढें   दिल्ली का जंतर मंतर और काठमाण्डु का माइतीघर मण्डला* ​एक तात्विक विश्लेषण : डा. विजय दत्त

वहीं न्यायाधीश ने टीके पर उनकी टिप्पणी को ले हो रही आलोचनाओं को खारिज किया और शुक्रवार सुबह एक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा कि उन्हें अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह आजाद मुल्क है। मुझे चुप नहीं कराया जा सकता। मुझे परिणामों की चिंता नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *