Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  लालू प्रसाद यादव की हालत चिन्ताजनक

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  लालू प्रसाद यादव की तबीयत ज्यादा ही बिगड गई है । चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी किडनी 25 फीसद ही काम कर रही है। इसे किडनी के चौथे स्टेज में पहुंचना कहा जा रहा है। स्वास्थ्य में गिरावट इसी तरह जारी रही तो जल्द ही उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है। चिकित्सकों के अनुसार पिछले 20 सालों से लालू शुगर के मरीज हैं। इस कारण किडनी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पिछले कई महीनों से वह रिम्स में भर्ती हैं। जब लालू प्रसाद रिम्स आए थे तो उस समय उनकी किडनी 50 फीसद काम कर रही थी। उनका इलाज कर रहे रिम्स के डा. उमेश प्रसाद ने कहा कि हाल में जो जांच रिपोर्ट आई है, उसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि उनकी किडनी 25 प्रतिशत काम कर रही है। ऐसे में उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है। इस संबंध में रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 13 अगस्त 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता, पूर्व रेल मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। रांची के रिम्‍स में लालू की देखरेख कर रहे डॉक्‍टरों की टीम के प्रमुख डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि उनकी किडनी की कार्यक्षमता बेहद कम हो गई है। उन्‍हें कभी भी डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है। डॉक्‍टर ने लालू की हालत चिंताजनक बताई है। उन्‍होंने इस बारे में रिम्‍स निदेशक को लिखित सूचना दी है। लालू के इलाज में जुटे डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि उनकी हालत कभी भी बिगड़ सकती है। इस बारे में स्‍पष्‍ट तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालत चिंताजनक है।

यह भी पढें   मधेश में पाकिस्तानी तब्लीगी जमात की सक्रियता: सामुदायिक सुरक्षा, समाज संदर्भ में उभरते प्रश्न

जिस प्रकार से लालू प्रसाद की किडनी फंक्शन कर रही है, उन्हें कभी भी डायलिसिस की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में उन्हें बाहर भेजने की भी जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि किडनी का इलाज करने वाले बेहतर नेफ्रोलाजिस्ट दिल्ली के एम्स में ही मिल पाएंगे। लंबे दिनों तक शुगर होने की वजह से भी धीरे-धीरे किडनी पर असर पड़ रहा है। शुगर को कम करने के लिए इंसुलिन दी जा रही है। इसके बावजूद किडनी के काम करने की दर में काफी गिरावट आई है। डा. प्रसाद ने कहा कि लालू के स्वास्थ्य की मानिटङ्क्षरग लगातार की जा रही है। लालू इस हालत में घर पर रहते तो शायद डायलिसिस की नौबत पहले ही आ जाती।

यह भी पढें   शिक्षा ऐन लाने से पहले सातों प्रदेश में ‘शिक्षा संवाद’ अभियान चलाएगा मंत्रालय

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com