Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली भारत भ्रमण की तैयारी में ! ‘सीमा–विवाद समाधान’ मूख्य मुद्दा !!

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १३ दिसम्बर । विशेषतः सीमा विवाद को लेकर नेपाल–भारत संबंध लगभग एक साल तिक्ततापूर्ण रहा, जो भारत की ओर से हाल ही में सम्पन्न उच्चस्तरीय भ्रमण के बाद खत्तम हो चुका है । भारतीय गुप्तचर संस्था के प्रमुख सामन्त कुमार गोयल, भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुन्द नरवणे और विदेश सचिव हर्षवद्र्धन श्रृंगला की नेपाल भ्रमण से दो देशों के बीच आपसी संबंध में पुनः सुधार आने लगी है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में राजनीतिक वृत्त में चर्चा होने लगी है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली भारत भ्रमण में जाने की तैयारी में हैं ।
समाचार स्रोत का मानना है कि प्रधानमन्त्री ओली की चाहत के अनुसार ही भ्रमण के लिए दोनों देशों के अधिकारी बीच चर्चा होने लगी है । प्रधानमन्त्री निकट स्रोत का कहना है कि लिम्पियाधुरा–कालापनी सहित सीमा संबंधी जो समस्या है, उसका राजनीतिक समाधान चाहते हैं प्रधानमन्त्री ओली, इसीके लिए प्रधानमन्त्री भारत भ्रमण में जाना चाहते हैं । कहा गया है कि इसके लिए प्रारम्भीक चरण की विचार–विमर्श हो रही है ।
स्मरणीय हैं, दिसम्बर में ही नेपाल–भारत पराराष्ट्र मन्त्रीस्तरीय बैठक होने जा रहा है । बैठक में सहभागिता के लिए परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञावली दिल्ली जा रहे हैं । कहा गया है कि मन्त्री ज्ञावली वापस होने के बाद प्रधानमन्त्री ओली भारत भ्रमण में जाने की संभावना है । स्मरणीय है, इसे पहले प्रधानमन्त्री ओली वि.सं. २०७४ चैत्र महीना में भारत भ्रमण में गए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com