Tue. Nov 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा में विभाजन चाहनेवालों का सपना पूरा होनेवाला नहीं हैः मन्त्री श्रेष्ठ

 
कृष्णगोपाल श्रेष्ठ, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १३ दिसम्बर । शहरी विकास मन्त्री एवं नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता कृष्णगोपाल श्रेष्ठ ने कहा है कि नेकपा में विभाजन चाहनेवालों का सपना पूरा होनेवाला नहीं है । आइतबार चाँगुनारायण नगरपालिका द्वारा आयोजित नगर अस्पताल उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘कुछ शक्ति हैं, जो चाहते हैं कि नेकपा पार्टी में विभाजन आ जाए । लेकिन उन लोगों की सपना पूरा होनेवाला नहीं है, इसतरह की कामना करना बेकार है ।’
मन्त्री श्रेष्ठ ने कहा है कि आज नेकपा में विभाजन और वर्तमान सरकार को परिवर्तन करना चाहनेवाले लोग क्रियाशील हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘इतिहास निर्माण करने के लिए ही नेपाली जनता ने नेकपा को दो तिहाई मत दी है, जनता की चाहत अनुसार ही नेकपा काम करेगी । यह एक समुद्र भी है, इसमें कुछ उतार–चढ़ाव और सामुद्रिक उछाल तो आती रहती है, इसको देखकर विरोधी समूह खुश होने के लिए कोई कारण नहीं है ।’
मन्त्री श्रेष्ठ ने कहा है कि सत्ताधारी दल नेकपा के भीतर आन्तरिक एकता होना आज देश के लिए भी आवश्यक है । उन्होंने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ओली जी ने आगामी चुनाव के बाद प्रधानमन्त्री और पार्टी महाधिवेशन के बाद पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने का प्रतिबद्धता व्यक्त किया है, पार्टी एकता की बटमलाइन भी यही है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com