देउवा अनुपस्थित होने के कारण संवैधानिक परिषद बैठक स्थगित, अगले बैठक मार्गशीर्ष ३० गते
काठमांडू, १३ दिसम्बर । आज के लिए तय संवैधानिक परिषद् बैठक स्थगित हो गया है । प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता शेरबहादुर देउवा बैठक में उपस्थित ना होने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा है ।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, निर्वाचन आयोग जैसे कई संवैधानिक आयोग में लम्बे समय से रिक्त पदों में पद–पुर्ति के लिए आज प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने बैठक आह्वान किया था । लेकिन प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता देउवा ने एक सन्देश भेजते हुए कहा कि वह बैठक में उपस्थित नहीं हो सकते । प्राप्त सूचना अनुसार कांग्रेस के भीतर से ही कई नेताओं ने देउवा को दबाव दिया था कि वह संवैधानिक परिषद् बैठक में सहभागी ना हों ।
इसीतरह मार्गशीर्ष २९ गते कांग्रेस ने देशभर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने की तैयारी शुरु की है । यही कारण बताते हुए देउवा ने परिषद् बैठक में आने से इन्कार किया है । स्मरणीय है कि संवैधानिक प्रावधान के अनुसार परिषद् बैठक में प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता उपस्थिति होना अनिवार्य है ।
कहा गया है कि आज स्थगित बैठक पुनः मार्गशीर्ष ३० गते के लिए तय किया गया है ।

