Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैलाली घटना में दोषी मानते हुए रेशम चौधरी सहित ८ व्यक्तियों को जन्मकैद

 
रेशम चौधरी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ दिसम्बर । वि.सं. २०७२ साल भाद्र ७ गते कैलाली जिला में हुए हिंसात्मक घटना में संलग्न मानते हुए कैलाली निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित संघीय सांसद् रेशमलाल चौधरी सहित ८ व्यक्तियो के विरुद्ध उच्च अदालत दिपालय ने जन्मकैद का फैसला किया है । बिहीबार न्यायाधीश टेकनारायण कुँवर और सीताराम मंडल का संयुक्त इजलास ने चौधरी के साथ ८ व्यक्तियों आजीवन जेल में रखने के लिए आदेश दिया है ।
अदालती फैसला अनुसार सांसद् चौधरी के साथ–साथ हरिनारायण चौधरी, प्रदीप चौधरी, वीरबहादुर चौधरी, राजेश चौधरी और गंगाराम चौधरी को अब आजीवन जेल में रहना पड़ेगा । इसीतरह लक्ष्मण थारु, लाहुराम चौधरी, रामकुमार कठरिया, सन्तकुमार चौधरी, बहादुर डँगौरा, प्रेमबहादुर चौधरी, किसनलाल चौधरी, रामप्रसाद चौधरी सन्तोष थारु (चौधरी) विश्राम चौधरी और चुन्नीराम चौधरी को ३ साल कैद में रखने के लिए अदालत ने आदेश दिया है ।
स्मरणीय है, वि.सं. ०७२ भाद्र ७ गते कैलाली में हुए हिंसात्मक घटना में ८ सुरक्षाकर्मी के साथ १ नाबालक की हत्या हुई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *