Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भोपाल की प्राचार्य डॉ.उषा खरे को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने समाज के लिए कर्मवीर माना

 

मध्यप्रदेश के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद, भोपाल की प्राचार्य डॉ.उषा खरे को शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य हेतु सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने समाज के लिए कर्मवीर माना है।

ऊषा खरे का चयन केबीसी के कर्मवीर एपिसोड के लिए हुआ है। गौरतलब है कि कर्मवीर एपिसोड में विशेष क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को शामिल किया जाता है। डॉ. ऊषा खरे 18 दिसंबर को प्रसारित होने जा रहे केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों का जवाब देतीं नजर आएंगी। डॉ. खरे का चयन शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए हुआ है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 8 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

डॉ. खरे को 2017 में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान भी मिल चुका है। इसके अलावा वह राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित हो चुकी हैं। उन्होंने एक सरकारी स्कूल को हाइटेक की श्रेणी में ला दिया है। इस स्कूल में छात्राएं टैबलेट के माध्यम से पढ़ाई करती हैं। स्कूल का पूरा कोर्स टैबलेट पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से छात्राएं पढ़ती हैं। 2014 में अंग्रेजी मीडियम स्कूल की शुरुआत हुई। वे इस स्कूल में 2011 से पदस्थ हैं। तब इस स्कूल में 400 छात्राएं अध्ययनरत थीं। वर्तमान में इस स्कूल में करीब 1200 छात्राएं पढ़ रही हैं। इस स्कूल की करीब 300 छात्राओं को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की तरफ से निशुल्क सर्टिफिकेशन कोर्स कराने के बाद नौकरी के भी प्रस्ताव मिले हैं। स्कूल की छात्राएं फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com