अध्यादेश के संबंध में मन्त्रिपरिषद् बैठक मौन, प्रधानमन्त्री की नियत में आशंका

काठमांडू, १८ दिसम्बर । संवैधानिक परिषद् संबंधी अध्यादेश के संबंध में मन्त्रिपरिषद् बैठक मौन रहा है । बिहिबार शाम सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक में अध्यादेश के संबंध में कोई चर्चा नहीं हो सका । जिसके चलते सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के भीतर असन्तुष्टि दिखाई दी है ।
विशेषतः पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल समूह प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की नियत के प्रति सशंकित हैं । उन लोगों का कहना है कि पार्टी की आन्तरिक सहमति अनुसार उक्त अध्यादेश वापस करने का निर्णय होना चाहिए था । बैठक में सहभागी एक मन्त्री ने कहा कि बिहीबार सम्पन्न बैठक नियमित बैठक है, अध्यादेश वापसी के संबंध में कोई भी चर्चा नहीं हुई ।
स्मरणीय है, बुधबार सम्पन्न पार्टी स्थायी कमिटी बैठक में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा था कि अध्यादेश वापस किया जाएगा । लेकिन मन्त्रिपरिषद् बैठक के बाद एक मन्त्री ने कहा कि अध्यादेश मन्त्रिपरिषद् से आया भी नहीं है, इसीलिए वापसी के लिए मन्त्रिपरिषद् का निर्णय आवश्यक नहीं है । लेकिन पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा था कि मन्त्रिपरिषद् बैठक से उक्त अध्यादेश वापस किया जाए ।

