Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक और यूट्यूब के बाद ट्वीटर से भी हटेगा कोरोना सम्बन्धी भ्रामक समाचार

 

वाशिंगटन।

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने कहा है कि वह अपनी साइट से कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) से संबंधी गलत जानकारी हटाना आरंभ करेगा। फेसबुक और यूट्यूब ने भी टीकों संबंधी गलत जानकारी हटाने की घोषणा की है।
वायरस के वास्तविक नहीं होने का दावा करने वाली, टीके के प्रभाव संबंधी दावों का खंडन करने वाली और टीकाकरण का इस्तेमाल लोगों को नुकसान पहुंचाने या नियंत्रित करने के लिए किए जाने के बेबुनियाद दावे करने जैसी पोस्ट को हटाया जाएगा।

यह भी पढें   रास्वपा के महाधिवेशन प्रस्तावों पर हृदेश त्रिपाठी का तीखा हमला

ट्विटर ने कहा कि वह अगले बुधवार से नई नीति लागू करेगा। यदि लोग नियमों का उल्लंघन करके ट्वीट करते हैं, तो उन्हें डिलीट कर दिया जाएगा।

ये घोषणाएं ऐसे समय में की गई हैं, जब अमेरिका में कोविड-19 का टीका लगना आरंभ हो गया है, जो कि देश के इतिहास का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। ऐसे में कई लोग टीकाकरण को लेकर हिचकिचा रहे हैं और कई लोग टीकों के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं।

यह भी पढें   रास्वपा चुनाव में मतदान के अंतिम चरण के दौरान विवाद की स्थिति पैदा

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को तीन लाख के पार हो गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *