Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तुर्की के एक अस्पताल में आग लगने से नौ लोगों की मौत

 
सांकेतिक तस्वीर

तुर्की के दक्षिणी क्षेत्र में एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से शनिवार को नौ लोगों की मौत हो गई। इस इकाई में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ ने बताया कि इस्तांबुल से दक्षिणपूर्व में लगभग 850 किलोमीटर दूर गज़ियान्तेप में निजी सांको विश्वविद्यालय अस्पताल की इकाई में आग लग गई। अस्पताल के एक बयान के अनुसार पीड़ितों की उम्र 56 से 85 वर्ष के बीच हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।

यह भी पढें   नेपाल में खाद्य तेल और वनस्पति घी की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी

बयान में कहा गया है कि गहन चिकित्सा इकाई के 14 अन्य मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। इस घटना की जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने ट्वीट किया कि इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। गवर्नर कार्यालय ने बताया कि इकाई में तड़के चार बजकर 45 मिनट पर ऑक्सीजन उपकरण में विस्फोट हुआ और उस समय 19 मरीज मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com