Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

52 बृद्ध असहाय के बीच लायंस क्लबऑफ मिल्स एरिया ने किया कंबल बितरण

 

माला मिश्रा जोगबनी। बिराटनगर रानी स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में लायंस क्लब ऑफ मिल्स एरिया ने एक समारोह आयोजित कर 52 गरीब , असहाय वृद्ध व्यक्तियों को ठंढ़ से बचने के लिए कंबल वितरण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्षता क्लब का अध्यक्ष कैलाश शाह ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि लायंस का डिस्ट्रिक गभर्नर टंक बहादुर श्रेष्ठ ने आयोजक का खासकर लॉक डाउन में जरूरतमंद के घर घर जाकर खाद्यान्न बितरण, मास्क सेनिटाइजर व अन्य सामग्री का बितरण और स्थापना काल से ही निरंतर सेवा कार्यो का प्रशंसा किया । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाइस डिस्ट्रिक्ट गभर्नर कर्मा गुरुङ लायंस का राष्ट्रीय अंतररास्ट्रीय स्तर पर सामाजिक  काम पर प्रकाश डाला ।कैबिनेट सेक्रेटरी बिमल कुमार श्रेष्ठ और कैबिनेट ट्रेजरर श्याम कुमार यादव ने क्लब के द्वारा कम समय मे गरीब, असहाय , बृद्ध के बीच पहुचकर सेवा काम करते रहने के लिए बधाई और शुभकामना दिया। जोन चेयरपर्सन मनोज कुमार शाह ने क्लब के द्वारा किए जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला ।रानी थाना इंस्पेक्टर दीपक थापा ने भी लॉक डाउन में कोरोना महामारी में भी जान जोखिम में डालकर सेवा कार्य का प्रशंसा किया।इस मौके पर भारत नेपाल मैत्री समाज का संस्थापक अध्यक्ष वरुण मिश्रा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन में लाइन क्रमशः प्रह्लाद बस्नेत, संजय कुमार कलवार, गुड्डू गुप्ता , राजेन्द्र शाह, योगेंद्र शाह, गणेश प्रसाद, सूर्यमान ब्रजाचार्य , मनोज कुमार ठाकूर, भरत प्रसाद दंगल, धर्मेंद्र चौधरी ,अनुज कुमार गुप्ता, नवीन अग्रवाल, मनोज कुमार चौधरी, धर्मानन्द साह ,सन्तोष पाठक,राजकुमार चौधरी ,अनिल कुमार साह, बलराम सिंह,बिनोद साह,ओम साह, अमजद अली, शुभम गुप्ता ने सक्रिय हो सेवा दिया।अतिथियो का स्वागत क्लब का अध्यक्ष कैलाश शाह ने किया ।

यह भी पढें   हरिमोहन भण्डारी ने दिया इस्तीफा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com