ठंड से प्रभावित लक्ष्मीपुर निवासी मुसहर बस्ती में कम्बल र और खाद्यान्न वितरण

वीरगंज, १९ दिसम्बर । हर साल तराई–मधेश में ठंड से लाखों सर्वसाधारण प्रभावित होते हैं । इस साल भी यहां ठंड का मौसम शुरु हो चुका है । ऐसी ही अवस्था में वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नं. ३१ लक्ष्मीपुर निवासी मुसहरबस्ती निवासी ठंड पीडित बालबच्चों को लक्षित कर कम्बल और खाद्यान्न वितरण किया गया है ।
वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय कुमार साराबागी ने ठंड पीडित मुसहर समुदाय के व्यक्तियों को ठंड से बचने के लिए कम्बल और बच्चों को खाने के लिए बिस्कुट लगायत खाद्यान्न वितरण किया । मेयर सराबगी के अनुसार वितररित सहयोग सामाग्री वीरगंज स्थित आशा किरण नामक संस्था की ओर से प्राप्त है ।

